फोटो-23एयूआरपी 12- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को लेक्चर देते डीन। स्रोत:कर्मी
औरैया। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस शिक्षण सत्र 2025 बैच का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। फाउंडेशन कार्यक्रम के जरिए प्रोफेसर डॉ. मुकेश वीर सिंह व प्रो. संजीव दवे ने लेक्चर देकर छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। साथ ही एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को कॉलेज कैंपस की जानकारी दी।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सामने अब एक ऐसा सफर है। इसमें मेहनत, अनुशासन और करुणा तीनों की आवश्यकता होगी। यह कोर्स केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह आपको एक संवेदनशील, जिम्मेदार और कुशल चिकित्सक बनने का है। संस्थान की परंपरा रही है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों पर भी समान ध्यान दिया जाता है। प्रोफेसर डॉ. संजीव दवे ने देश और समाज की डॉक्टरों से जो अपेक्षाएं हैं उन पर प्रकाश डाला।
छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि इस अवसर को केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन न समझें बल्कि इसे रोगियों की पीड़ा कम करने और समाज में बदलाव लाने का माध्यम बनाएं। इस दौरान विभिन्न विभागों व संकाय सदस्यों का परिचय, विभागाध्यक्ष, एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री के विचार रखे गए। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. राहुल कुमार शुक्ला, डॉ. आदित्य पांडे, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. अलंकृता आचार्य, डॉ. प्रियंका साहू व अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।