फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 23 विभागों की जरूरतों को मेडिकल कॉलेज जल्द करेगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक ओर जहां मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को भरते हुए मान्यता को लेकर कॉलेज प्रशासन जुटा है तो दूसरी ओर ओपीडी समेत अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मेडिकल कॉलेज के सभी 23 विभागों के लिए जरूरी मशीनों, उपकरणों व आपरेशन संबंधी संसाधनों को जुटाने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में अभी तक आपरेशन थिएटर में सामान्य आपरेशन किए जा सके हैं। जिसे बड़ा रूप देते हुए मरीजों को राहत देने की तैयारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बनाई है। इसके लिए ओपीडी में जहां चिकित्सकों को जरूरी उपकरण चाहिए। तो दूसरी ओर आपरेशन से लेकर अन्य इंतजाम। एनेस्थेटिक के आपरेशन शुरू हो गए हैं। अब महज बड़े ऑपरेशनों को लेकर उपकरणों की जरूरत है। जिसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने शासन को पत्राचार किया है। जिसमें 23 विभागों के लिए अलग-अलग जरूरत के लिहाज से सामग्री जुटाने की मांग की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की माने तो दो माह के अंदर यह सामग्री मुहैया हो जाएगी। जिसके बाद शल्य चिकित्सा बड़े पैमाने पर की जा सकेगी। हड्डी रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, एनाटामी, कम्यूनिटी मेडिसन, जनरल मेडिसन, पैथलाजी, स्किन, ईएनटी, फार्माकोलाजी, बायो कैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलाजी, मानसिक रोग विभाग समेत कुल 23 विभागों को इस कड़ी में शामिल किया गया है। जिससे जुड़े मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज जल्द कारगर उपचार की सुविधा से लैस हो जाएगा। सूत्रों की माने तो दो माह के अंदर यह कवायद पूरी हो जाएगी।



‘मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से लेकर आपरेशन व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। जल्द ही सभी विभागों के उपकरणों को पूरा कर लिया जाएगा। कुछ विभागों के उपकरण पूर्व में भी मिल गए हैं। सभी विभागों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को देने के लिए इस समय फोकस किया जा रहा है।’-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें