फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोशाला की जमीन को लेकर की गई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत अटसू में प्रस्तावित गोशाला के लिए भूमि का राजस्व विभाग व नगर पंचायत की टीम ने शुक्रवार को जमीन की पैमाइश करते हुए चिह्नांकन किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अटसू में प्रस्तावित गोशाला के लिए शुक्रवार को तहसीलदार जीतेश वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर पंचायत की टीम ने सेऊपुर सहित अन्य गांवों में जगह का चिह्नांकन किया। राजस्व टीम में बाबूराम आरआई, राजेंद्र सिंह बघेल लेखपाल, राज कमल दुबे क्षेत्रीय लेखपाल, रामकुमार लेखपाल ने कई गांवों में सरकारी जमीन की पैमाइश की।
नगर पंचायत अटसू के अधिशासी अधिकारी विनय शुक्ला, अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल, आलोक रंजन आदि के साथ जाकर के जमीन को देखा गया। वहीं ग्राम सेऊपुर में जमीन को देखा गया, लेकिन ग्रामीणों ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि जिस जगह को वह चिन्हित कर रहे हैं वह बस्ती के पास है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार जीतेश वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत अटसू की गोशाला के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। आसपास क्षेत्र के गांव सेऊपुर, सबलपुर आदि में जगह को चिह्नित किया गया है। इसमें किसी एक जगह को गोशाला नगर पंचायत अटसू को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें