फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में परिचय सत्र के साथ ही एमबीबीएस की कक्षा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आखिरकार मंगलवार को लंबे इंतजार के बाद सेहुद स्थित मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में पहली बार एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की पहली कक्षा लगी। परिचय सत्र में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मेंद्र कुमार के संबोधन के साथ कक्षा का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

पहली दिन की कक्षा में एमबीबीएस के कुल 68 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं छात्र-छात्राओं को हॉस्टल से लेकर लैब समेत सभी व्यवस्थाओं की बारीकी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा समझाई गई। लेक्चर हॉल में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार का पहला संबोधन उत्साह बढ़ाने वाला रहा। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी से लेकर युवाओं के सुनहरे कल पर विचार प्रकट किए।
इस दौरान वेलकम ओरिएंटेशन इंट्रोडक्शन प्रोग्राम का आयोजन भी किया। साज सज्जा के बीच पहली कक्षा को भव्यता प्रदान की गई। सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज में 10 आर्म्ड समेत कुल 29 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एमबीबीएस की कक्षा का शुभारंभ हो गया है। पहले चरण में छात्र-छात्राओं की एनाॅटामी, फिजियोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई होगी। इसके लिए लेक्चर हॉल से लेकर लैब की व्यवस्थाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत करा दिया है। चिकित्सा शिक्षकों के नेतृत्व में बेहतर ढंग से संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें