फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूजेंगे माता रानी के जयकारे

Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
मंा की चुनरी खरीदती महिला भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र की तैयारी को लेकर बाजार पूरी तरह सजे हैं। शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश पूजन के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी। उधर, देवी मंदिरों में रंग-रोगन के साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई के अलावा देवी प्रतिमाओं का श्रृंगार करने की तैयारी को गुरुवार को अंतिम रुप दिया गया।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र को धार्मिक रीति-रिवाजों और उल्लास से मनाने के लिए भक्तों में उत्साह दिख रहा है। गुरुवार को मंदिरों में सुबह से  रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया, जो देरशाम तक जारी रहा। वहीं शहर के काली माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, गमादेवी मंदिर, फूलमती मंदिर, मंगलाकाली दुर्गा मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। शुक्रवार को देवी भक्त मंदिरों के अलावा घरों में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। घरों में भी नवरात्र पर कलश आदि स्थापित करने की तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें