फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 ने लिए सात फेरे, चार जोड़ों ने पढ़ा निकाह

विज्ञापन
फोटो 26एयूआरपी54- शादी की रस्मों के बीच हवन करते जोड़े - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को नारायणी मंडपम दिबियापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 112 हिंदू और चार मुस्लिम जोड़ों ने एक दूसरे को हमसफर चुना।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि असहाय लोगों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कारगर साबित हुई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि चयनित 124 जोड़ों में 116 जोड़ों की शादी कराई गई।
जिसमें ब्लाक अजीतमल के 28, अछल्दा के 18, बिधूना के 18, ऐरवाकटरा के 14, भाग्यनगर के 14, सहार के नौ, औरैया के 12, नगर पालिका औरैया के तीन जोड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

नवदंपतियों को उपहार भी दिए गए। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल, जिलाधिकारी सुनील कुमार, एडीएम रेखा एस चौहान, एडीएम एमपी सिंह, सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, डीडीओ करुणापति मिश्रा, परियोजना निदेशक हरेंद्र कुमार सिंह, डीएसटीओ बब्बन मौर्या, हिना नाज, विद्या सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
आगरा के दिव्यांग सूरज और नारायणपुर औरैया की दिव्यांग सरिता ने एक दूजे का हाथ थाम लिया। सूरज के दोनों पैर कृतिम हैं। जबकि सरिता के भी दोनों पैर खराब हैं।
कार्यक्रम में एक जोड़े का पात्रता सूची में नाम न होने पर भी शादी कराई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि कुछ जोड़ों के न पहुंचने पर खाली जगह पर एक जोड़ा बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें