फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना

Mon, 26 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : पूजा-अर्चना के दौरान मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
अजीतमल। ज्येष्ठ माह की अमावस्या को सुहागिनों ने पति की दीर्घायु व सुख समृद्वि के लिए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही सज धज कर सुहागिनें वट वृक्ष के नीचे पंहुच गईं और पीले धागे से 108 बार परिक्रमा कर विधि विधान से पूजा की।
पंडित नवीन त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों में उल्लेख है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन बरगद के पेड़ के नीचे बैठ कर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे। तभी से ही यह पर्व मनाया जाता है।
अजीतमल कस्बा सहित ग्राम हैदरपुर, भीखेपुर, विलाबा,अलीपुर बिरुहनी, चपटा आदि गांवों में यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें