फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रसोई में पड़ा मिला विवाहिता का शव, बेटी को लेकर भागे ससुरालीजन

Sun, 06 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- माधुरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के गांव छुटका मढ़ा में शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में रसोई की जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी, जबकि छत में लगे कड़े में रस्सी का टूटा हुआ हिस्सा फंसा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन व ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना के बाद ससुरालीजन महिला की बच्ची को लेकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पैतुआ निवासी माधुरी (30) की शादी 19 जून 2021 को गांव छुटका मढ़ा निवासी अंशु यादव के साथ हुई थी। पति गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह रक्षाबंधन मनाने के बाद वापस चला गया था। शनिवार को पहली मंजिल पर बनी रसोई में गई थी। काफी देर तक उसके नीचे न आने पर ससुर दिनेश ऊपर पहुंचे। वहां महिला का शव रसोई में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ससुर की आवाज सुन अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी पति अंशु को देकर ससुर, सास मीना देवी, ननद शिल्पी, ज्योति महिला की चार वर्षीय बेटी परी को लेकर मौके से भाग निकले। पति ने मामले की जानकारी अपने ससुर रविंद्र को दी। उनकी सूचना पर थाना पुलिस व नायब तहसीलदार हरिकिशोर मौके पर पहुंचे। इसी मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक माधुरी के पिता रविंद्र ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन लगातार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे, आए दिन उसके साथ पिटाई किया करते थे।
विज्ञापन


पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर दिनेश कुमार उर्फ भूरे, सास मीना देवी, ननद शिल्पी, ज्योति और पति अंशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें