फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया है।
चांदपुर थाने के एतमादपुर गांव निवासी चंद्रपाल की पुत्री सावित्री की शादी 27 मई 2021 को बकेवर थाने के भुलियापुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। सावित्री का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोपियों ने 14 अगस्त 2023 को विवाहिता को पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद घर से निकाल दिया। सावित्री के पिता की तहरीर पर चांदपुर पुलिस ने पति, ससुर राजकुमार, सास छेद्दी देवी, देवर शनिराज उर्फ जितेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

-

पति और जेठ पर प्रताड़ना का मुकदमा
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फाटक बाजार निवासी नेहा ने एफआईआर में बताया कि पति मोनू जेठ सोनू के उकसाने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी देकर 13 अक्तूबर को पति ने पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें