फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुमशुदगी के मामले में बढ़ाई गई हत्या की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने लापता चालक व चेसिस से चोरी टायरों की गुत्थी शुक्रवार रात को तीन आरोपियों को पकड़कर व चालक का शव बरामद कर सुलझा ली थी। पुलिस ने एजेंट की ओर से लिखाई गई चोरी व गुमशुदगी की रिपोर्ट में मुख्य आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई है। घटना में बरामद टायरों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।
कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी सादिल उर्फ सोहेल व शीबू को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार देर रात को तीसरे आरोपी सुखनंदन को गिरफ्तार किया गया था। शव बरामद होने के बाद टाटा कंपनी के एजेंट अजीत कुमार की तहरीर व आरोपियों के बयानों पर मुख्य आरोपी सादिल के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई गई है। बताया कि 11 टायरों में नौ टायर व लोडर, पांच रिम बरामद किए जा चुके हैं। शेष दो टायरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर निवासी अरशद उर्फ अरशद वारसी जमशेदपुर स्थित टाटा कंपनी से चेसिस लेकर राजस्थान के अलवर जाने के लिए निकला था। गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही अरशद वारदात का शिकार हो गया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम के पास हाईवे की सर्विस रोड खड़ी मिली चेसिस में खून के धब्बे मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस पर टाटा कंपनी के एजेंट अजीत कुमार निवासी लालजी पुर्वा थाना मंगलपुर कानपुर देहात ने चालक की गुमशुदगी व टायर चोरी का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी के खिलाफ दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीनने व पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी करने की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को ही जेल भेज दिया था। जबकि गोली लगने से घायल तीसरा मुख्य आरोपी सादिक सैफई में भर्ती है। - ललित कुमार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें