ककोर (औरैया।) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर निवासी संध्या ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने व घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एडीशनल एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम पन्हर निवासी संध्या पुत्री पुत्री अरविंद कुमार ने एसपी कार्यालय पर एडीशनल एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके पिता ने उसकी शादी 19 जून 2018 को मंजेश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम बिल्हाटी थाना लवेदी जिला इटावा के साथ की थी। शादी में उसके पिता ने चार लाख रुपये खर्च दिए थे। इसके बाद भी उसका पति, सास, ससुर, देवर व ननद दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज को लेकर आए दिन ससुरालीजन उसे मारपीट करते थे। 22 फरवरी 2019 को इन लोगों ने उसे घर निकाल दिया। तब वह पिता के घर के लोगों के कहने पर तीन माह बाद ससुरालीजन उसके विदा करा ले गए, लेकिन कुछ दिनों बाद एक बार फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कहा कि उसने सदर कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। एडीशनल एसपी ने कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे को प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।