फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रीति रिवाज के साथ कान्हा से रचाई शादी

Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कान्हा की भक्ति में लीन भरथना रोड की रहने वाली एक युवती ने अपने परिजनों की सहमति पर श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ शादी रचाई। इसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर जानकारी होने के बाद लोगों में शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

नगर के भर्थना रोड स्थित पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह की बेटी रक्षा सोलंकी की रविवार रात हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। शादी किसी दूल्हे से नहीं बल्कि श्रीकृष्ण की मूर्ति से हुई। बकायदा सुखचैनपुर से बरात निकाली गई। घर में हिंदू रीति रिवाज के साथ मंडप लगाया गया। इसमें परिवार के लोग व रिश्तेदार भी शामिल हुए। रक्षा ने बताया कि उसका भगवान श्रीकष्ण से लगाव है। बड़ी बहन अनुराधा ने बताया कि रक्षा का भगवान से विवाह परिजनों व रिश्तेदारों की सहमति से किया गया है। हम लोग बहुत खुश हैं। रक्षा का बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण पूजा करती है। फिलहाल रक्षा अपने घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें