फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद पर उतरते समय एक युवक प्लेटफार्म और मेमू पैसेंजर ट्रेन के बीच आ गया। इससे सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आधार और मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 11 बजे कानपुर की ओर जाने वाली 04188 मेमू फफूंद रेलवे स्टेशन पर पर पहुंची। तभी उससे उतरते समय एक युवक पैर फिसलने से प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में चला गया। इसी बीच ट्रेन चल दी। इससे ट्रेन के पहियों की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। इस पर स्थानीय लोगों ने फफूंद रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी शिनाख्त राजू नागसिया(30) निवासी ग्राम सिंगार, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। मंगलवार देर शाम तक परिजनों के आने की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें