संवाद न्यूज एजेेंसी औरैया। दहेज में बाइक न मिलने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में लड़की के पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगा सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री की शादी दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी आशीष पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ 11 जून को होना तय थी। आरोप लगाया कि लड़का व उसके परिवारीजनों की ओर से एक बाइक की मांग की जाने लगी। जिस पर उसने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अस्मर्थता जताई। आरोप है कि बाइक की मांग पूरी न कर पाने के चलते लड़का व उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बहादुरपुर निवासी आशीष, नरेंद्र सिंह, भाई सतीश, मां, चाचा सरमन, दीपचंद्र व ताऊ गिरजाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी कोतवाल एसएसआई भागीरथ ने बताया मामले की जांच कर रही है।