03एयूआरपी 11 - मारपीट की पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। ऑटो से जा रहे युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। इस पर वह घर पहुंचा और 112 नंबर अपहरण की सूचना दी। घर पहुंची पुलिस को क्षेत्र के ग्राम सौथरा निवासी अनुज ने बताया कि उसे दिल्ली जाना था, इसलिए शनिवार को ऑटो से दिबियापुर स्टेशन जा रहा था।
दिबियापुर नहर पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। धमकी देकर फरार हो गए। एक सप्ताह पहले भी मारपीट की थी। थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने बताया कि घटना दिबियापुर की है, सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की गई है। प्रथम दृष्टि से मामला मारपीट का दिखाई पड़ रहा है।