फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का डर: आवश्यक वस्तुओं की खरीद को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो 23 एयूआरपी 16 - होमगंज बाजार में भीड़ के चलते लगा जाम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन किया है। इस बीच घरों से लोग बेवजह नहीं निकल सकेंगे। लॉकडाउन की तिथि बढ़ न जाए इसको लेकर लोग शुक्रवार की सुबह से ही बाजारों में राशन और गृहस्थी का जरूरी सामान खरीदते नजर आए। बाजारों में अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी रही। सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी। हर कोई आगे लॉकडाउन बढ़ने की आशंका को लेकर खरीदारी करता नजर आया। शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। शहर के गुमटी बाजार, होमगंज बाजार, बताशा मंडी आदि बाजारों में भीड़ उमड़ने से जाम की स्थिति बनी रही।
इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के भी नजर आए। सहालग होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़ा, जूता-चप्पल, सर्राफा आदि की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। वहीं सबसे ज्यादा परचून, सब्जी और राशन की दुकानों पर भीड़ रही। लोग हफ्तों का राशन खरीदते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें