फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलें बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अनलॉक-1 लागू होने के बाद बाजार खुलने को लेकर चल रही व्यवस्था से व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। इस संबंध में मंगलवार को कोतवाली में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों की ओर से सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिखित सुझाव मांगे गए थे। इसी संबंध में बुधवार को व्यापारी नेताओं ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बाजार खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने व्यापारी नेताओं उमेश कुमार वर्मा, सतीश वर्मा व संजू वर्मा के साथ एडीएम न्यायिक एमपी सिंह को ककोर मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे या सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक का समय तय किया जाए।
इसके अलावा प्रतिष्ठानों को एक दिन एक पट्टी व दूसरे दिन सामने वाली दूसरी पट्टी खोलने का सुझाव दिया। कहा कि इससे अनावश्यक दुकानदारों एवं ग्राहकों की भीड़ पर अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही प्रशासन को भी दूर से ही अवैध खुली दुकानें चिंह्ति करने में आसानी होगी। इसके साथ ही सप्ताहिक बंदी को दो दिन किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह व एएसपी कमलेश दीक्षित ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं पूछी साथ ही लिखित रुप से सुझाव भी देने को कहा था। जिससे व्यापारियों के सुझाव को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर सामान्य स्थिति बहाल कराए जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इसी क्रम में व्यापारी नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंप कर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें