फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोजगार मेले में 465 युवाओं को साक्षात्कार के बाद नौकरी के लिए मिला संस्तुति पत्र गअधिक पैकेज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई बेरोजगार युवा बैरंग लौटेए

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से मंगलवार को कस्बा स्थित जनता महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईं सात कंपनियों के द्वारा 350 से अधिक नौकरियों के लिए 750 युवाओं के साक्षात्कार लिए गए।
विज्ञापन

इस मेले को लेकर 1626 युवाओं ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद कुल 465 युवाओं का चयन करते हुए नौकरी के लिए संस्तुति पत्र सौंपे गए। वहीं, अधिक पैकेज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई बेरोजगार युवाओं को बैरंग लौटना पड़ा।
रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर प्रो. मुरलीधर गुप्ता ने किया। उन्होंने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य कामना के साथ ही विद्यालय को हर संभव सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन

जनता काॅलेज बकेवर के प्राचार्य प्रो. राजेश त्रिपाठी ने महाविद्यालय के हित में लगाए गए रोजगार मेले के लिए सराहना की। विश्वविद्यालय प्लेसमेंट काउंसिल के सदस्य डॉ. प्रशांत त्रिवेदी ने बताया की विश्वविद्यालय के कुलपति की प्रेरणा से अपने सभी संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं तक रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए यह प्रयोजन किया गया है।
विश्वविद्यालय प्लेसमेंट टीम के सदस्य सुनील द्विवेदी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एलटी फाइनेंस, पेटीएम, उत्कर्ष बैंक, हुंडइ, कल्पतरु, स्मार्ट स्टाफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व ऑल डिजी द्वारा लाए गए रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला।
प्लेसमेंट काउंसिल के सदस्य डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. बीबी सिंह, डॉ. उमेश दुबे, अमरेंद्र स्वरूप, प्रो. वीरेश सिंह भदौरिया, डॉ. उमाकांत मिश्रा, डॉ. अनिल, डॉ. देवेंद्र खोखर समेत काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें