फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने रौंदा

Thu, 11 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फफूंद क्षेत्र के गांव जगजीवनपुर में सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणोें ने दौड़कर ट्रक को पकड़ लिया और चालक को धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फफूंद-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब शव कब्जे में करने का प्रयास किया तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस जीप के शीशे फूट गए।
विज्ञापन
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जगजीवनपुर में गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे गांव निवासी महेश कुमार(25) दुकान से सामान लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महेश कुमार को रौंद दिया। जिससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरीबाबू का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया और चालक को पकड़कर धुन दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जब पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए ले जानेे का प्रयास किया तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस जीप के शीशे फूट गए। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ अजीतमल नरेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें