फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तलाशने निकले परिजनों ने तालाब से शव किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नरोत्तमपुर गांव में अपनी बहन के घर दो दिन पहले आया एक युवक शनिवार दोपहर अचानक लापता हो गया। रविवार को तलाश करते समय उसका शव बनारसीदास पछैंया बस्ती के पीछे तालाब में मिला। बहन और मृतक के भाई के बयान में अंतर होने से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि उसे नशे में तालाब में गिरकर डूब जाने का शक है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल के गांव चंदीकरा गढिया निवासी विकास (32) पुत्र राजेंद्र पुरी 11 फरवरी को अपनी बहन अनीता पत्नी हरिनारायण के गांव नरोत्तमपुर आया था। रविवार को उसका शव बनारसीदास पछैंया बस्ती के पीछे तालाब में मिला। मृतक के भाई राम ने बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करता है। बहन के ही घर काफी समय से रह रहा है।
शनिवार रात लगभग 12 बजे खाना खाने के बाद वह और भाई पछैंया गांव के तालाब के पास शराब पी रहे थे। वहां ज्यादा नशा हो जाने पर विकास सो गया तो वह उसे वहीं छोड़कर चला आया था। सुबह जब देखने गया तो उसने भाई को तालाब में मरा पड़ा पाया। भाई ने पछैंया बस्ती में रहने वालों पर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं बहन ने बताया कि विकास शनिवार दोपहर से घर से गायब था। भाई-बहन की ओर से दी जा रही जानकारी में अलग-अलग बात बताने पर पुलिस कोई निष्कर्ष नहीं निकाल सकी है। उधर, शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि नशे की हालत तालाब में गिरने की आशंका है। मृतक के भाई व बहन अलग-अलग बात बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें