फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐली गांव में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम जमाए रही डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। अछल्दा ब्लाक के ऐली गांव में शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने 16 बीमार लोगों की मलेरिया जांच की। अन्य बीमारों को दवाएं दीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम को 30 लोग तेज बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मिले थे। शनिवार को सीएचसी अछल्दा के डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. सतेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा व संपूर्ण त्रिपाठी की टीम गांव पहुंची। यहां टीम को अनूप कुमार (45), सुमन देवी (65), प्रकाश देवी (62), सोनी (32), मंजू (35), आकांक्षा (65), प्रज्ञा (30), श्यामा देवी (40) समेत कुल 16 लोग बीमार मिले।
विज्ञापन

टीम ने सभी 16 लोगों की एंटीजन किट से मलेरिया व डेंगू की जांच की। टीम ने सभी को दवाइयां भी वितरित की। सभी से अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

टीम ने ग्राम प्रधान को गांव में छिड़काव के लिए दवाइयां भी दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें