फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकर संक्रांति आज, यमुना और पंचनद में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Mon, 13 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
शेरगढ़ घाट समीप यमुना नदी का किनारा। - फोटो : शेरगढ़ घाट समीप यमुना नदी का किनारा।
विज्ञापन
औरैया। मकर संक्रांति पर मंगलवार को यमुना नदी तट पर आस्था उमड़ेगी। हजारों श्रद्धालु यमुना में स्नान करेंगे। मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लेंगे। पंडितों को दान दक्षिणा देने के साथ जरूरतमंदों को कपड़े व खाद्यान का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य के कार्यों का विशेष महत्व है। इस दिन नदियों में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देना और तिल, गुड़, अन्न, कंबल आदि का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
इसके चलते शहर से लगभग पांच किमी दूर यमुना नदी और बीहड़ स्थित पंचनद पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। स्नान के बाद श्रद्धालु तटों पर पूजा-पाठ भी करते हैं। स्नान से लेकर पूजापाठ में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसे लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारी के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व इंतजाम को लेकर एसडीएम औरैया व अजीतमल को निर्देश दिए गए है। वह अपने क्षेत्र में नदी तटों पर व्यवस्थाएं देखें। साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें