फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदनपुर में मेन पाइप लाइन फटी, पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के बदनपुर मोहल्ले में पालिका की वाटर सप्लाई की अंडरग्राउंड मुख्य पाइप लाइन फट गई। पानी के दबाव से लाइन क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। वहीं, कई मोहल्लों में पानी की संकट भी गहरा गया। जलकल विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में रविवार को अवकाश था। इसलिए बदनपुर, आवास कॉलोनी समेत कांशीराम कॉलोनी आदि मोहल्लों में लोग देर से सोकर उठे, लेकिन नलों में पानी न पाकर बेचैन हो गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पालिका की वाटर सप्लाई के बारे में पूछा मगर कुछ पता न सका। काफी देर बाद पता चला कि बदनपुर में गोरैया तालाब के पीछे पालिका की भूमिगत पानी की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन फटने से वहां पर पानी बह रहा है। इसी कारण से लोगों के घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जलकल विभाग को दी। जानकारी पाकर जलकल विभाग से कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मुख्य लाइन से पानी की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद जलकल विभाग के श्रमिक पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा खोदने में जुट गए, लेकिन मुख्य लाइन का पानी गड्ढा में बहता रहा। इससे कर्मचारी पानी को बाहर निकालते रहे। हालांकि शाम तक लाइन ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि बदनपुर में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। टीम लाइन को ठीक करने में जुटी है। जल्द ही उसे दुरुस्त कर बाधित वाटर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें