फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर क्रिकेट क्लब ने चांद टीम को 109 रनाें से हराया

Mon, 23 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. अनिल भारतीय की पुण्य तिथि पर महावीर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को महावीर क्रिकेट क्लब ने चांद क्रिकेट क्लब इटावा की टीम को 109 रनों से करारी शिकस्त देकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ बसपा नेता रामकुमार अवस्थी ने स्व.भारतीय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन


श्रीरामकुमार भारतीय ग्राउंड पर टूर्नामेंट का शुभारंभ कर श्री अवस्थी ने कहा कि  देश मेें क्रिकेट के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह  है।  खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देती हैं। हर युवा को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इससे पूर्व रामकुमार अवस्थी का आयोजक मंडल की ओर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन महावीर क्रिकेट क्लब फफूंद व चांद क्रिकेट क्लब इटावा के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें महावीर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों की बोलिंग से कम स्कोर में ही सिमट गई।  महावीर क्रिकेट क्लब फफूंद की टीम ने 109 रनों से चांद क्रिकेट क्लब इटावा की टीम को शिकस्त देकर जीत हासिल कर ली।

इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक मुकेश भारतीय, रविशंकर दुबे, रानू अग्निहोत्री, नितिन दीक्षित, पीयूष दुबे, शेखूमेव, शब्बीर मेव, कल्लू मिश्रा, संजय अग्निहोत्री, सोनू अग्निहोत्री, जयवीर राजपूत, रोहित शुक्ला  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें