दिल्ली शाहदरा यार्ड में दो जनवरी को होगा ट्रैफिक ब्लॉक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। उत्तर रेलवे ने दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर दिल्ली शाहदरा यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते फफूंद होकर दिल्ली जाने वाली एक महत्वपूर्ण ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया है, जिससे यात्रियों को ध्यान देने की जरूरत है।
गाड़ी संख्या 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस का रूट दो जनवरी 2027 को बदला गया है। यह ट्रेन अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जंक्शन तक चलती है और कानपुर, इटावा, औरैया के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। ब्लॉक के दिन यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा के बजाय साहिबाबाद, दिल्ली सफदरजंग, नई दिल्ली होते हुए दिल्ली जंक्शन जाएगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। हालांकि, फफूंद सहित अन्य स्टेशनों पर इसका ठहराव पूर्ववत रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस एप से गाड़ी की स्थिति जानने की अपील की है।