फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामाई प्राचीन मंदिर का उबड़ खाबड़ रास्ता न बनने पर चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले के प्राचीन शक्तिपीठ महामाई मंदिर को जाने वाला रास्ता जर्जर है। अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने मार्ग न बनने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। भारी वाहन गुजरने से इस मार्ग की ये दशा है।
विज्ञापन

अजीत सिंह ने बताया कि प्रतिदिन औरैया समेत आसपास के जिलों के श्रद्धालु मंदिर पर दर्शन करने आते हैं। पिछले कई वर्षों से मंदिर तक पहुंचने का मार्ग जर्जर है। किसी भी नेता और अधिकारी की नजर इस मार्ग पर नहीं पड़ रही है। मार्ग की दुर्दशा के कारण क्षेत्रीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गड्ढों के कारण मंदिर को जाने के रास्ते में वाहन खराब हो जाते हैं। एसडीएम बिधूना को ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान करने के लिए कोई पहल नहीं हुई। यदि एक माह में सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे। बता दें कि महामाई मंदिर काफी प्राचीन है। आल्हा खंड काव्य में भी इस मंदिर का जिक्र मिलता है। यहां आल्हा ऊदल भी आते थे। यहां पर वर्ष में दो बार शारदीय व चैत्र नवरात्र पर मेले का आयोजन होता है। श्रद्धालु झंडे, जवारे चढ़ाने आते हैं। प्रत्येक सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को दर्शन करने के लिए आस्थावान पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें