फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रूट परिवर्तन से लखनऊ इंटरसिटी पांच घंटे लेट

Thu, 09 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हुए रूट डायवर्ट के कारण ट्रेनें कई-कई घंटे देर से चल रही हैं। बुधवार को लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद स्टेशन पर पांच घंटे लेट आई। ट्रेन घंटों लेट होने से कई यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन शाम को लेट जाने के कारण गंतव्य स्थान आगरा से ही लेट चली है। बृहस्पतिवार से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आएगी। वहीं, ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटे से ज्यादा देर से आई।
इटावा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस एक घंटे, गोविंदपुरी से अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर आधे घंटा, महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस एप से जानकारी कर लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें