फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मनाई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, सम्मानित किए गए 65 मेधावी

Mon, 25 Aug 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24 एयूआरपी 23 कार्यक्रम का शुभा​रंभ करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पोरवाल सभा की ओर से रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। इस दिन समाज के लोगों ने कान्हा के भजन कीर्तन किए।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी सम्मानित किए गए। साथ ही बुजुर्ग व 65 प्रतिभाओं का भी सम्मानित किया गया। रविवार को होमगंज स्थित धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड में 80 फीसदी व सीबीएसई बोर्ड में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले समाज के 65 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता गुड्डू व आनंद नाथ गुप्ता द्वारा किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद समाज के आठ बुजुर्ग दंपती सम्मानित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मदन लाल पोरवाल व अरविंद पोरवाल ने समाज के लोगों से संगठित रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कपिल गुप्ता का भाजपा नगर महामंत्री बनाने पर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अवध नारायण पोरवाल, मुन्ना लाल पोरवाल, राजीव पोरवाल, कुलदीप पोरवाल, आनंद गुप्ता डाबर, आनंद आर्य, विवेक पोरवाल,अनुपम पोरवाल, यशोदा नंदन पोरवाल, प्रेम कुमार पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें