औरैया। एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित मोहल्ला बनारसीदास में कहीं कोई सख्ती नहीं दिख रही है। बैरिकेडिंग के किनारे से रास्ता बनाकर लोग बिना रोकटोक आ जा रहे हैं।
मोहल्ला बनारसीदास में 22 मई को एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके घर की गली को रेडजोन घोषित करने के साथ ही लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। साथ ही रेडजोन घोषित क्षेत्र को आने-जाने वाले 20 स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर व पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर किसी के भी आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
लेकिन मंगलवार को वहां कोई सख्ती नहीं दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी लोगों को रोकते नहीं नजर आए। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में रेडजोन घोषित क्षेत्र में लोगों का आना-जाना जारी रहा।