फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद सराफा कारोबारियों ने खोले प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन ने मंगलवार की शाम सराफा ट्रेड को भी खोलने की अनुमति दे दी है। इसके चलते बुधवार को सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। डीएम की ओर से जारी आदेश में दुकानों के खोले जाने का समय भी बढ़ाया गया है। साथ है सभी ट्रेडों के दुकानदारों को निर्धारित दिनों में दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर जिले के ऑरेंज जोन में पहुंचने पर सराफा कारोबार को छोड़कर सभी ट्रेड की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। इसको लेकर सराफा कारोबारियों में खासी नाराजगी थी। इसको लेकर सराफा कारोबारियों ने जिला प्रशासन से अपनी आपत्ति जताई थी।
इस पर मंगलवार की शाम जिलाधिकारी ने सराफा की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी। सराफा की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क का उपयोग जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, इससे सराफा कारोबारियों ने राहत महसूस की है। सराफा कमेटी के अध्यक्ष लालू वर्मा व सराफा कारोबारी उमेश चौधरी ने बताया कि कारोबार बंद होने से कई कारोबारी कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। परिवार के गुजर-बसर के लिए उन्हें कर्जा तक लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें