फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद में फंसे नौसारा के 30 से ज्यादा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के नौसारा गांव के 30 से ज्यादा परिवार के लगभग 150 लोग लॉकडाउन के चलते अहमदाबाद में फंसे हैं। सोमवार को इन लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नौसारा गांव निवासी प्रदीप राजपूत, सोनू, नरेंद्र, वीरेंद्र सिंह, प्रीति, पूनम देवी, खुशबू सिंह, प्रेमशंकर, संतोष सविता, नेकराम प्रजापति, रेखा देवी, दिलीप कुमार, सोनी देवी, बाबू सिंह, कुशमा देवी, प्रमोद कुमारए, निशा व उनके परिवार के लोग अहमदाबाद में रोजमर्रा का काम कर गुजर बसर कर रहे थे। कोरोना को लेकर लॉकडाउन घोषित होने से यह सभी लोग वहां फंस गए।
युवक प्रदीप राजपूत ने बताया कि लॉकडाउन लगने के समय जो भी उनके पास खाने की व्यवस्था थी, वह सब खत्म हो गयी। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान औरैया को फोन पर अपनी समस्या बताई है। अपर जिलाधिकारी ने सभी परिवार के सदस्यों की सूची मंगाई है। आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें बुलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें