फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट हालेपुर: गांव में मिल रहा सामान, मोबाइल आटा चक्की से पिसा रहे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। हॉटस्पॉट घोषित हालेपुर गांव में 18 और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गांव में सख्ती बरकरार है। गांव के सात में छह रास्ते पूरी तरह सील हैं। साथ ही पुलिस का कड़ा पहरा है। हालांकि प्रशासन की ओर से गांव वालों को रोजमर्रा का सामान पहुंचाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। गांव में मोबाइल आटा चक्की पहुंच गई है, जहां लोग सोशल डिस्टेंस बनाते हुए गेहूं पिसा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल की टीम ने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए पांच लोगों के सैंपल के लिए औरैया भेजा है। डॉ. विमल ने बताया कि गांव में लोगों से जानकारियां एकत्रित की जा रही है, जिनके आधार पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए गांव के ही सात लोगों के सैंपल, बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला नवीनगर से चार लोगों, गांव से निकल कर नगला टीका पहुंची एक महिला सहित उसके पति का सैंपल जांच के लिए औरैया भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले संक्रमित व्यक्ति के रिश्तेदारों और गांव के कुल 59 लोगों को पहले ही सैंपल के लिए भेजा जा चुका है। जिसके बाद अब 18 लोगों को भेजा गया है।
कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि गांव के सात रास्तों में छह रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया है। गांव में ही होम क्वारंटीन किए गए 1200 परिवारों को राशन, सब्जी एवं फल तथा दवाएं आदि गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही है। एक मोबाइल चक्की गांव में लगवाई गई है जो लोगों को आटा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें