फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: लोगों को राहत, अब दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे खरीदारी

विज्ञापन
फोटो20एयूआरपी 11- सदर बाजार में खरीदारी करने को उमड़े लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन बरकरार रखते हुए प्रशासन ने सोमवार से दुकानों के खुलने का समय बढ़ा दिया है। बाजार में अब लोग सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खरीदारी कर सकेंगे। पहले यह समय सुबह 7 से 10 बजे तक निर्धारित था। आज से बढ़ाए गए समय में किराना व सब्जी के अलावा इलेक्ट्रिक की दुकानों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उधर, आज से सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज शुरू हुआ। सरकारी कार्यालयों में 33 फीसदी कर्मचारियों से काम कराने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है। वहीं, हॉटस्पॉट घोषित खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला, मस्जिद के आसपास का क्षेत्र व हालेपुर गांव में कोई छूट नहीं दी गई है। इन इलाकों में सख्ती पहले की तरह रहेगी। लोगों को जरूरत का सामान होम डिलीवरी से पहुंचाया जाएगा।
दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने पर सोमवार को बाजार दोपहर 2 बजे तक खुले। इस दौरान बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों ने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। सदर बाजार होमगंज में सब्जी, दूध, किराना, एग्रीकल्चर आदि की दुकानों पर भीड़ रही। बाजार खुलने के लिए जारी की गई नई गाइड लाइन में चार घंटे का इजाफा किए जाने से व्यापारियों के साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। वहीं, नए दिशा निर्देश में अब इलेक्ट्रिक के सामान बल्ब, पंखा व कूलर आदि की दुकानों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, हॉटस्पॉट घोषित खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला, तहसील वाली मस्जिद का इलाका व अजीतमल के हालेपुर गांव में सख्ती बरकरार है। यहां होमडिलीवरी से जरूरत की चीजों को पहुंचाया जाता रहा। इन इलाकों में पहले की तरह ही पुलिस और पीएसी का पहरा है।
लॉकडॉउन के दौरान सोमवार को एएसपी कमलेश दीक्षित ने सुभाष चौक पर बिना मास्क लगाए निकल रहे लोगों को रुकवाया। उन्होंने सभी को फटकार लगाई। साथ ही सभी से हाथ ऊपर उठवाकर बिना मास्क के और बेवजह घर से न निकलने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें