फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 106 उद्यमियों को 1181 लाख रुपये के ऋण पत्र दिए

Sat, 07 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31-कैंप में लाभार्थी को स्वीकृति पत्र देते डीडीओ, एलडीएम व अन्य।स्रोत, एलडीएम
विज्ञापन
औरैया। अग्रणी जिला प्रबंधक के नेतृत्व में शनिवार को पुरानी लकड़ी मंडी में एमएसएमई आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं व पात्रता के तहत 106 उद्यमियों को 1181 लाख रुपये के ऋण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

डीडीओ सतीश पांडेय व उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने एमएसएमई से जुड़ी प्रमुख योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी साझा की।
डीडीओ ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर सभी बैंकों द्वारा आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में डीडीओ द्वारा एमएसएमई के 106 उद्यमियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एरवाकटरा के लाभार्थी धर्मेंद्र ने बताया कि इस ऋण के माध्यम से उनके व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें