फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में लोडर पलटा, दो किसानों की मौत

Fri, 11 May 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
मुरादगंज हाईवे ओवरब्रिज पर लोडर पलटने के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादगंज हाईवे ओवरब्रिज पर बकरी को बचाने में लोडर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो किसानों की देर शाम सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन से लोडर हटवा कर यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिवर लालपुर निवासी खूबेलाल (50) अपने लोडर में गल्ला, सरसों लेकर औरैया जा रहे थे। लोडर में गांव के किसान अपना-अपना गल्ला बोरियों में भरकर और कुछ लोग अपने साथ बकरियां लेकर औरैया बाजार में बेचने जा रहे थे। मुरादगंज के हाईवे पर ओवरब्रिज के ढाल पर एक बकरी के अचानक सामने आने पर लोडर चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे लोडर पलट गया। उसमें बैठी सवारियां घायल हो गईं।

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। हाईवे पुलिस, कोतवाली पुलिस और हाईवे एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से दस लोगों को सैफई रेफर कर दिया। सैफई में छोटे लाल (65) पुत्र बंशी, रामकेश (60) पुत्र गेंदालाल की मौत हो गई। अन्य घायलों का वहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें