रेलवे क्रासिंग का बूम 15 घंटे में दो बार टूटा। इससे राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावति हुईं। रात में लोडर की टक्कर से बूम टूटने पर आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से सिग्नल रेड हो गया। इससे राजधानी एक्सप्रेस पांच मिनट खड़ी रही। रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन राजधानी को निकाला और वैकल्पिक व्यवस्था की।
सोमवार रात करीब दस बजे कंचौसी रेलवे क्रासिंग बंद हुई। उसी समय एक लोडर तेजी से क्रासिंग को तोड़ते हुए निकल गया। वहीं क्रासिंग टूटने से आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से सिग्नल रेड हो गया और डाउन हावड़ा राजधानी पांच मिनट के लिए आउटर पर खड़ी हो गई। रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था करके राजधानी को निकाला। कंचौसी स्टेशन अधीक्षक आरआर मीना ने कंट्रोलर को सूचना दी। मंगलवार को जैसे ही बूम ठीक हुआ तो दोपहर बाद फिर एक पिकअप ने टक्कर मारकर बूम तोड़ दिया। दोनों वाहन बूम तोड़कर भाग जाने में सफल रहे। रेलवे कर्मचारियों ने फिर वैकल्पिक व्यवस्था करके क्रासिंग को ठीक किया।