औरैया। शहर के तिलक इंटर कॉलेज के पास स्ट्रीट वेंडर से इडली सांभर लेकर फफूंद रोड निवासी विनोद कुमार घर पहुंचे। जहां परिवार के लोगों ने इडली सांभर खाई। इसी दौरान सांभर में छिपकली निकलने पर खलबली मच गई।
परिवार समेत विनोद जिला अस्पताल पहुंचा। जहां सभी को जहर की आशंका को देखते हुए डाॅक्टर ने उन्हें पलटी कराई गई। गनीमत रही कि सभी का स्वास्थ्य ठीक रहा। वहीं इस मामले में स्ट्रीट वेंडर की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में की गई है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। निरीक्षक को सभी फास्ट फूड की रेहड़ियों को जांचने के निर्देश दिए गए हैं। जब घटना एक बार हो सकती है। तो दोबारा भी हो सकती है। ऐसे में पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।