फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुले तार ने छीनी मासूम की जिंदगी

विज्ञापन
फोटो-51- नियती। फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरादगंज। क्षेत्र के गांव रतनीपुर भीखेपुर में घर के कमरे में खिड़की के पास निकले कूलर के खुले तार की करंट की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी मुरादगंज क्षेत्र के गांव रतनीपुर भीखेपुर निवासी रोहताश गौतम गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी अर्चना गौतम अपनी दो वर्षीय बेटी नियति और एक माह की दूसरी बेटी के साथ मायके में रह रही थीं। रविवार दोपहर घर का काम निपटाने के बाद अर्चना दोनों बेटियों के साथ कमरे में आराम करने चली गईं। कमरे की खिड़की के सहारे कूलर का बिजली का तार निकला हुआ था, जिसमें कट लगा होने के कारण करंट था। इसी दौरान कमरे में खेल रही दो वर्षीय नियति का हाथ अचानक खिड़की से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई। मासूम की चीख सुनकर मां की नींद खुली और उन्होंने किसी तरह बच्ची को तार से अलग किया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें