फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वरूप में नजर आए नन्हें-मुन्ने बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विष्णुपुरी दिबियापुर स्थित संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में मंगलवार को फैंसी ड्रेस, फ्लैग मेकिंग, स्लोगन लेखन व बैच मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। नन्हें मुन्ने बच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वरूप में नजर आए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शिवपाल सिंह व निर्देशक हिमांशु यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। छात्र-छात्राएं के द्वारा सामूहिक रूप से फैंसी ड्रेस, फ्लैग मेकिंग, स्लोगन लेखन व बैच मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेश-भूशा में सभी का मन मोह लिया। फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में प्रिंस, सूर्याश, आन्या व अन्नया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन में अक्षय मिश्रा, सौर्य, तनिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैच मेकिंग प्रतियोगिता में वेदांशी, तृप्ती, निकिता, गौरी, रीत, देवेन्द्र, पीयूष प्रताप, अवनी तथा पायल अव्वल रहे। छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम कुमार ने सभी बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यापक सतीश, राजेश, तेजप्रताप, शुभम, नितेश, मोनिका, सरस्वती, निशी, खुशबु, मणि, दीपाक्षी, बन्दना, अल्पना रिशु, छाया, रत्नेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें