फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब ठेके पर बिक रही थी नकली शराब

Sun, 07 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय महाजनान में आबकारी निरीक्षक ने देशी शराब ठेके पर छापेमारी की तो वहां दिलवर ब्रांड के नकली 178 क्वाटर बरामद हुए। आबकारी की टीम ने ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया और ठेके पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


सराय महाजनान में नकली शराब बेचे जाने की शिकायत काफी दिनों से की जा रही थी। शिकायत पर आबकारी निरीक्षक भीम सिंह तिवारी ने शुक्रवार रात ठेके पर छापेमारी की। जिसमें वहां दिलवर ब्रांड के नकली 178 क्वाटर शराब के रखे मिले, जो लोगों को बेचे जा रहे थे। आबकारी निरीक्षक ने क्वाटर को जब्त कर लिया।

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि सभी में रैपर व होलोग्राम नकली लगे हैं। उन्होंने ठेके पर बिक्री कर रहे कृष्ण मुरारी निवासी कछपुरा को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए। यहां कृष्ण मुरारी ने बताया कि यह कार्य ठेका मालिक अनिल कुमार यादव निवासी मुग्गपुर थाना बिधूना के कहने पर हो रहा था। पुलिस ने ठेका मालिक को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश दी मगर वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने कृष्ण मुरारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें