फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बादलों की हल्की दस्तक, शीतलहर ने बढ़ाई गलन

Sun, 07 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सुबह-शाम हल्के कोहरे के बीच अब शीतलहर की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में रात के साथ ही दिन में भी सर्दी अपना असर दिखाने लगी है।
विज्ञापन

गलन ने लोगों का हाल बेहाल करना शुरू दिया है। लोग घरों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव से राहत पाते नजर आने लगे हैं। वहीं रविवार को हल्के बादल भी छाये रहे।
पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ जा रहा है। सुबह शाम कोहरे की धुंध भी जाने लगी है। रविवार तड़के जहां कोहरा छाया। वहीं शीतलहर चलने से पारा नौ डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

आठ बजे के बाद सूरज निकलने पर लोगों को कुछ हद तक सर्दी से राहत मिली लेकिन बादलों की दस्तक से सूरज की तपन का कुछ खास असर नहीं हुआ। शीतलहर चलने से लोग अलाव के इर्दगिर्द बैठे नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बादल छाये रहेंगे। कुछ हद तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं। शीतलहर चलने से सर्दी में अभी और इजाफा होगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें