फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज के दो चालकों के लाइसेंस जब्त

Fri, 22 Aug 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने गुरुवार को चौराहे पर खड़ी होने वाली बसों व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज के दो बस चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहन चालकों का चालान काटा गया। वहीं बिना हेलमेट के निकल रहे लोगों व छात्र-छात्राआें को अफसरों ने समझाया और चेतावनी देने के बाद जाने दिया।
एआरटीओ एनसी शर्मा, यातायात सीओ सृष्टि सिंह फोर्स के साथ सुभाष चौक पहुंची। यहां दो रोडवेज बसें सड़क पर सवारी का इंतजार करते खड़ी मिलीं। गुस्साए अफसरों ने मौजूद दोनों चालकों के लाइसेंस को जब्त कर लिया। इसके बाद बसों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अफसर फोर्स के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। वहां एआरएम अपर्णा मीनाक्षी को चौराहे पर रोडवेज बस के खड़े होने से जाम की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जगह न होने का हवाला देते हुए आगे से चालक द्वारा बसें न खड़ी करने का आश्वासन दिया।
सीओ यातायात सृष्टि सिंह ने बताया कि चौराहे पर जाम न लगे। इसको लेकर एआरएम से बात की गई है। चेकिंग के दौरान चार ई-रिक्शा चालकों व तीन ऑटो चालकों का चालान काटा गया है।

ई-रिक्शा चला रहे किशोर के चेतावनी देकर छोड़ा
औरैया। इसके बाद अफसर चौराहे पर पहुंचे। यहां वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ई-रिक्शा लेकर जा रहे किशोर का रोक लिया और उसे चेतावनी दे गई। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अफसरों को बताया कि इस किशोर का दो माह पहले नौ हजार रुपये का जुर्माना काटा जा चुका है।
बताया जब यह जुर्माना नहीं भर पाया तो विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने चंदा भरकर उसका जुर्माना भरा था। इसके बाद सीओ सृष्टि सिंह ने किशोर को चेतावनी देने के बाद जाने दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें