अजीतमल। तहसील से 38 लाइसेंस जारी किए गए हैं। बाजार में दुकान सजाने के लिए दुकानदारों को मानक पूरे करने होंगे।
अजीतमल क्षेत्र में कस्बा सहित अटसू, मुरादगंज व अयाना आदि में आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस पाने के लिए अब तक आधा सैकड़ा से अधिक आवेदन आ चुके हैं। जिन्हें पुलिस, फायर आदि विभागों के अनापत्ति पत्र व जांच के लिए भेजा गया है। तहसील में लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 38 लोगों को आतिशबाजी बिक्री की स्वीकृति प्रदान की गई है। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि आतिशबाजी के जारी किए गए लाइसेंस के अलावा अगर कोई दुकान लगाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस धारक भी मानक पूरा करते हुए अपनी अपनी दुकानें चिन्हित स्थानों पर ही लगाएं।स