फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल व एनटीपीसी परिषदीय स्कूलों में देंगी सुविधाएंं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सहयोग की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से आरओ वाटर व फर्नीचर जुटाने के लिए ब्लॉक स्तर पर सर्वे शुरू कराया है। गेल व एनटीपीसी के सीएसआर फंड से इन इंतजामों को कराया जाएगा।
जिले में संचालित 1285 परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राएं टाट फट्टी पर बैठकर पढ़ते हैं। यहां फर्नीचर का अभाव है। बच्चों को फर्नीचर मुहैया कराते हुए बच्चों को बेहतर माहौल देने के लिए बाहरी सहयोग लगातार मांगा जा रहा है।
विभाग इसके लिए गोद लेने की व्यवस्था भी अपना चुका है। वहीं पिछले दिनों गेल व एनटीपीसी की ओर से आरओ वाटर की सुविधा देने के लिए स्कूलों की सूची विभाग से मांगी गई है। दोनों ही व्यवस्थाओं को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर सर्वे शुरू कराया है। प्रत्येक ब्लॉक से 25-25 स्कूलों को आरओ वाटर के लिए चिह्नित किया जा रहा है। जहां मशीनें लगवाते हुए यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि गेल व एनटीपीसी के सीएसआर फंड का सहयोग लेते हुए स्कूलों को संवारा जाना है। परिषदीय स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार करते हुए सहयोग के लिए फाइल भेजी जाएगी।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें