औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर में चकरोड की पैमाइश के विवाद में बुधवार को लेखपाल ने भी दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने व जाति सूचक गलियां देने का आरोप लगाया रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संपूर्ण समाधान दिवस हुई शिकायत के बाद 11 अगस्त को क्षेत्रीय लेखपाल नीलेश कुमार व आलोक शाक्य नेने मोहल्ला भीखमपुर पहुंचकर पैमाइश शुरू की। इस दौरान मौके पर मौजूद सरोजनी देवी ने नक्शे में दर्ज निर्धारित से ज्यादा जमीन की पैमाइश करने का विरोध किया। तो लेखपालों व अन्य लोगों ने धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
इसी मामले में बुधवार शाम लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ लेखपाल नीलेश ने एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह के आदेश पर दूसरे पक्ष के शंकर, शंभू बाबू, विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।