फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा छोड़ भाजपा का दामन थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। क्षेत्र के भूठा गांव में बृहस्पतिवार को एक सौ से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इनमें लाखन सिंह यादव, अभय राम यादव, जवाहरलाल यादव, पन्नालाल यादव सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों ने भी भाजपा में अपनी आस्था जताई। राजपूत ने शामिल हुए लोगों को पट्टिकाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी में सदैव सम्मान सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर अवनीश ठाकुर, अमित सिंह तोमर, सम्राट श्रीवास्तव, विनोद शाक्य, अरविंद लोधी और जितेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें