फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपी को छोड़, पुलिस ने सौतेले पिता को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा । पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को छोड़ दिया। किशोरी के सौतले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पांच अगस्त की रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्य सो रहे थे। तभी गांव का श्यामलाल घर से 17 वर्षीय बेटी को बाइक में बैठा ले गया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कुछ लोगों के कहने पर छोड़ दिया। बेटी को गलत बयान देने के लिए उकसाया। इसके बाद किशोरी के सौतेले पिता धर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगा जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि धर्मा को उमरैन स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें