फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से जानें मंडी का भाव व मौसम

Fri, 03 Mar 2017 12:03 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
kisan call centre
विज्ञापन
किसानों को मौसम का हाल जानना हो, मंडी का भाव लेना हो या फिर वैज्ञानिक सलाह। अब यह सब उनको मोबाइल पर ही मिल जाएगा। इफको ने किसानों के लिए एक एप विकसित किया है। जहां उन्हें खेती किसानी से जुड़ी हर समस्या का हल आसानी से मिल सकेगा। किसी भी एंड्रायड फ ोन पर यह एप डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


किसानों को हाईटेक बनाने के लिए इफको तेजी से काम कर रही है। इसी के तहत इफको ने किसान एप लांच किया है। जिले के किसानों को इस एप से जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। इफ को किसान एप का उपयोग बेहद सरल है। इसके लिए स्मार्ट फ ोन के प्ले स्टोर में जाकर इफ को किसान एप सर्च करके डाउनलोड करें। इसके बाद एप में अपना नाम मोबाइल नंबर जिला और रेफ रल कोड अंकित करना होगा।

ये जानकारी भरने के बाद आगे के बटन पर क्लिक करते ही सारी जानकारी किसान के सामने होगी। किसानों को इफ को की तरफ से इफ को ग्रीन कार्ड व मोबाइल सिम कार्ड निशुल्क दिया जा रहा है। इस पर रोजाना किसानों को चार ऑडियो मैसेज भेजे जाते हैं। इन मैसेज के माध्यम से उन्हें कृषि पशुपालन औद्यानिकी मंडी दर मौसम और रोजगार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। जिले में पंजीकृत किसानों को ग्रीन सिम का वितरण शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम की मिलती है अग्रिम जानकारी
किसानों के सामने खेती के दौरान सबसे बड़ी समस्या मौसम की होती है। मौसम प्रतिकूल होने से उनकी फ सल को नुकसान होता है। इस एप के माध्यम से किसानों को आगे के पांच दिनों के मौसम की जानकारी उनके क्षेत्र अनुसार उपलब्ध कराई जाती है। इससे वे फसलों को मौसम के अनुसार ही खाद पानी देने के साथ ही फ सलों की बुवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें