फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसपी से वार्ता के बाद वकील काम पर लौटे

Tue, 29 Aug 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला जजी में तीन दिनों से चली आ रही वकीलों की हड़ताल पुलिस अधीक्षक से हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। डीबीए ने मंगलवार से सुचारु रूप से कार्य करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अधिवक्ता मंजुल मिश्रा के साथ 25-26 अज्ञात वकीलों के विरुद्ध कचहरी परिसर में मारपीट का एक मामला पंजीकृत किए जाने से आक्रोशित वकील तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। सोमवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। परिसर में बैठकर की गई कार्रवाई का विरोध जताते रहे।
दोपहर बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री अरुण कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल ककोर मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक चारू निगम से मिला और अपना पक्ष प्रस्तुत किया। एसपी ने वकीलों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा। हालांकि उन्होंने जिला बार से कचहरी परिसर में बढ़ती मारपीट की घटनाओं को रोकने हेतु कारगर कदम उठाने की अपेक्षा की।
विज्ञापन

एसपी से हुई वार्ता से संतुष्ट जिला बार एसोसिएशन से हड़ताल समाप्त करने का एलान किया। अध्यक्ष, महामंत्री ने बताया कि मंगलवार से वकील कार्य करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में अशोक अवस्थी, देवेंद्र त्रिपाठी, शिवम शर्मा, शैलेश चौबे, अनुपम त्रिपाठी, सोनू चतुर्वेदी, ओमकार पांडेय, अभिजीत दुबे, विमल सेंगर, शंभूदयाल कुशवाहा, अजय पाल सिंह आदि वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें