फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नम आंखों से जवान को दी अंतिम सलामी

Sat, 28 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विलाप करते परिजन व मौजूद जवान। - फोटो : विलाप करते परिजन व मौजूद जवान।
विज्ञापन
बिधूना। जम्मू में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से अछल्दा क्षेत्र के जवान संतोष यादव का निधन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पहले भरथना स्थित आवास फिर उनके पैतृक गांव खुमानपुर लाया गया। जहां परिजनों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। इसके बाद में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अछल्दा क्षेत्र के खुमानपुर गांव निवासी संतोष यादव वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती जम्मू में थी। जहां तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

परिजनों को सूचना देने के बाद सेना की आेर से उनका शव पहले भरथना और इसके बाद उनके पैतृक आवास लाया गया। जहां सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में मातम छाया रहा। सूचना पर इटावा के सपा सांसद जितेंद्र दोहरे व दिबियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव भी खुमानपुर पहुंचे। उन्होंने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजन रो-रोकर बेहाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें